Breaking News

दौड़ते समय ना करें ये 5 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर


 दौड़ते समय ना करें ये 5 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर

यदि आप दौड़ने की दूरी को बहुत जल्दी, बहुत ज्यादा बढ़ाते हैं तो चोटिल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यदि आप दूरी बढ़ाने की इच्छा रखते हैं तो यह धीरे-धीरे बढ़ाएं।


Running mistakes must avoid 1

कुछ लोग अपने सेहत को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। इसके लिए वो सुबह उठते ही पार्ट में वॉकिंग, जॉगिंग या फिर रनिंग के लिए चले जाते हैं। आपकी यह आदत बहुत अच्छी है। इससे आप लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब आप सही तरीके से इनका अभ्यास करें। आपको बेशक रनिंग पसंद हो, लेकिन इसका सही तरीका भी जानना जरूरी है। यदि आप सही तरीके से नहीं दौड़ेंगे, तो इसका शरीर पर उल्टा असर होगा। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दौड़ते समय कुछ गलतियां करते हैं। उन गलतियों के बारे में जानना जरूरी, ताकि आप खुद को फिट बनाए रख सकें।

Running mistakes must avoid 2

वॉर्मअप न करना - दौड़ना शुरू करने से पहले आपको थोड़ा वॉर्म अप करना चाहिए। सिर्फ दौड़ना ही क्या, यह सभी तरह के व्यायाम के लिए यह जरूरी है। दौड़ने से पहले वॉर्मअप इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि दौड़ना तीव्र ग‌ति से किए जाने वाले कार्डियो की तरह है। वॉर्मअप करने से आपके पैर, हिप्स और बट्स मजबूत होते हैं। आपको दौड़ने में मदद मिलती है, आप किसी तरह की चोट से बचते हैं। दौड़ना शुरू करने से पहले वॉर्मअप के लिए स्ट्रेचेज और लंजेस करें।

Running mistakes must avoid 3

क्षमता से तेज दौड़ना- टॉक टेस्ट का मतलब है यह देखना कि क्या आप दौड़ते समय बातचीत कर सकते हैं। यदि आप बात नहीं कर पा रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि आप काफी तेज दौड़ रहे हैं। आप दौड़ने की गति को इतना न बढ़ाएं कि आपका शरीर सहज महसूस न करे। इससे चोटिल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। दौड़ने की गति उतनी ही रखें, जितने से आपका शरीर उससे सामंजस्य बिठा सके।


Running mistakes must avoid 4

ठीक से न खाना -अक्सर देखा जाता है कि वर्कआउट के बाद भूख नहीं लगती, पर कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि मसल्स द्वारा पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने की दर वर्कआउट करने के 45 मिनट के अंदर सबसे अधिक होती है। अत: दौड़ने के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं। आपके खाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होनी चा‌हिए। इससे मसल्स के रिपेयर होने में मदद मिलती है।

Running mistakes must avoid 5

बहुत अधिक दौड़ना - यदि आप दौड़ने की दूरी को बहुत जल्दी, बहुत ज्यादा बढ़ाते हैं तो चोटिल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यदि आप दूरी बढ़ाने की इच्छा रखते हैं तो यह धीरे-धीरे बढ़ाएं।


Running mistakes must avoid 6

गलत जूते पहनना - ऐसा देखा गया है कि अधिकतर धावक गलत रनिंग शूज पहनने के चलते चोटिल हो जाते हैं। अत: रनिंग शूज जरूर लें। हर 300 से 350 मील की दूरी तय करने के बाद अपने जूतों को बदल दें। ऐसा इसलिए, क्योंकि जूतों का कुशन कम हो जाता है, जिससे पैरों के चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है।

No comments